ट्रंप टैरिफ से भारत को नुकसान नहीं होने देगा रूस, पुतिन ने बताया प्लान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस से तेल खरीदने के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ से भारत को हो रहे नुकसान की भरपाई का आदेश दिया है। पुतिन ने गुरुवार को कहा, "रूस से कच्चे तेल के आयात से नुकसान की भरपाई हो जाएगी...हम भारत से और अधिक कृषि उत्पाद खरीद सकते हैं।"