अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत को 'वोटर टर्नआउट' के लिए $21 मिलियन देने के जो बाइडन प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "हमें भारत में वोटर टर्नआउट पर $21 मिलियन खर्च करने की क्या ज़रूरत है?" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह किसी और को जिताने की कोशिश कर रहे थे...यह एक बड़ा ब्रेकथ्रू है।"