अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उनका प्रशासन उन सभी स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटीज़ की फेडरल फंडिंग में कटौती करेगा जो कथित 'अवैध विरोध प्रदर्शन' आयोजित करने की इजाज़त देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलनकारियों को जेल या निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है और अमेरिकी छात्रों को निष्कासित या गिरफ्तार किया जा सकता है।