ट्रंप ने 5 लाख से ज़्यादा प्रवासियों की अस्थाई कानूनी सुरक्षा को रद्द करने का लिया फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 5 लाख से ज़्यादा प्रवासियों की अस्थाई कानूनी सुरक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। इस फैसले से क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला जैसे देशों से आए लोगों पर सीधा असर पड़ेगा जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के दौरान मानवीय आधार पर अस्थाई संरक्षण और वर्क परमिट दिए गए थे।