inshorts

ट्रंप ने 8 माह से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए मस्क से मांगी मदद

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर कहा है कि उन्होंने स्पेसX के सीईओ एलन मस्क से 8 माह से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में फंसे एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इन एस्ट्रोनॉट्स को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने अंतरिक्ष में छोड़ दिया है।