ट्रंप ने अपने नए राजदूत के साथ पीएम मोदी के लिए भिजवाई खास तस्वीर, उस पर लिखा यह संदेश
भारत में अमेरिका के नामित राजदूत सर्जियो गोर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। गोर ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की तस्वीर भेंट की जिस पर ट्रंप ने हस्ताक्षर कर लिखा है, "मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, आप ग्रेट हैं।" गोर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की है।