अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 'फॉक्स न्यूज़' पर एलन मस्क के साथ एक संयुक्त साक्षात्कार में मस्क के ड्रेसिंग सेंस का मज़ाक उड़ाया है। ट्रंप ने कहा, "उन्होंने (मस्क) अपने लिए (डीओजीई में) काम करने वाले कुछ प्रतिभाशाली युवाओं को ढूंढा है जो उनसे ज़्यादा खराब कपड़े पहनते हैं।" मस्क इस पर हंसे और सहमत होते हुए कहा, "हां..ऐसा है।"