ट्रंप ने अब क्यूबा को दी धमकी, कहा- इससे पहले देर हो जाए डील कर लो
वेनेज़ुएला पर कार्रवाई के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने क्यूबा को धमकाया है। ट्रंप ने कहा, "क्यूबा कई सालों तक वेनेज़ुएला से मिलने वाले...तेल और पैसे पर ज़िंदा रहा। बदले में क्यूबा ने वेनेज़ुएला के पिछले दो तानाशाहों को 'सिक्योरिटी सर्विस' दी लेकिन अब नहीं...मैं उन्हें सलाह दूंगा कि बहुत देर होने से पहले कोई डील कर लें।"