अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने साइबर सुरक्षा प्रमुख सीन केर्नक्रॉस को पद से हटा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप को उनकी तकनीकी योग्यता पर संदेह था। हालांकि, फॉक्स न्यूज़ के अनुसार, केर्नक्रॉस खुद इस पद पर अगले 2 साल तक काम नहीं करना चाहते थे। यह फैसला अमेरिका में बड़ी तकनीकी गड़बड़ियों और बढ़ते साइबर खतरों के बीच आया।