अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका में बसने की इच्छा रखने वालों के लिए $1 मिलियन का गोल्ड कार्ड और $5 मिलियन वाला प्लैटिनम कार्ड वीज़ा लॉन्च किया है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि गोल्ड कार्ड 'शीर्ष स्तर के असाधारण लोगों' को अमेरिका आने और अमेरिकियों के लिए रोज़गार पैदा करने का अवसर देगा।