ट्रंप ने आर्टेमिस II के अंतरिक्ष यात्रियों से फोन पर की बात, मिलने का किया वादा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आर्टेमिस-II के अंतरिक्ष यात्रियों से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा, "मैं ओवल ऑफिस में आपसे मिलने का इंतज़ार कर रहा हूं...हम आपकी शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे...जैसा कि आप जानते हैं मैं काफी व्यस्त रहा हूं लेकिन मैं पक्का समय निकालूंगा।" ट्रंप ने कहा, "मैं आपको...अमेरिकी लोगों की तरफ से...एक बड़ा सैल्यूट दूंगा।"