ट्रंप ने ईरान पर हमले की दी धमकी, कहा- हम लॉक और लोडेड हैं
ईरान में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 3 लोगों की हत्या के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा, "अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हिंसक तरीके से जान लेता है तो अमेरिका उन प्रदर्शनकारियों के बचाव में आएगा। हम लॉक और लोडेड हैं और कार्रवाई के लिए तैयार हैं।"