डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद कैपिटल वन एरिना में पहले कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के बाद अपना पेन भीड़ की ओर फेंक दिया। इसकी कुछ तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। इस दौरान भीड़ में से कई लोगों ने पेन को पकड़ने की कोशिश की।