inshorts

ट्रंप ने क्रिसमस ईव पर बच्चों से कॉल पर की बात, बच्ची से बोले- तुम्हारी आवाज़ प्यारी है

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने क्रिसमस ईव पर फोन कॉल पर कुछ बच्चों के सवालों का जवाब दिया। एक 8-वर्षीय बच्ची से ट्रंप ने कहा, "तुम्हारी आवाज़ बहुत सुंदर और क्यूट लग रही है।" वहीं, सैंटा के लिए कुकीज़ न रखने के सवाल पर ट्रंप ने बच्ची से कहा, "सैंटा इससे नाराज़ नहीं पर निराश होंगे।"