ट्रंप ने गाज़ा पीस प्लान पर पीएम मोदी का पोस्ट किया रीपोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने 20 सूत्रीय गाज़ा पीस प्लान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्ट रीपोस्ट किया है। पीएम मोदी ने लिखा था, "हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल का समर्थन करेंगे और संघर्ष को समाप्त करने और शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे।"