inshorts

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ बातचीत के बाद जारी किया बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद कहा है, "हमारी बातचीत काफी अच्छी रही। हमने व्यापार, फेंटानिल, रूस-यूक्रेन युद्ध और टिकटॉक डील को लेकर मंज़ूरी पर प्रगति की है।" बकौल ट्रंप, वह राष्ट्रपति जिनपिंग से एपीईसी समिट (दक्षिण कोरिया) में मिलेंगे और अगले साल चीन का दौरा करेंगे।