ट्रंप ने तोड़ा कभी शराब न पीने का अपना ही नियम, चीन में गटक ली शैंपेन
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बीजिंग में टोस्ट रेज़ करने के बाद शैंपेन की सिप ली। दरअसल, ट्रंप ने हमेशा दावा किया है कि उन्होंने कभी शराब नहीं पी है। ट्रंप ने कभी शराब नहीं पीने के अपने फैसले को शराब पीने के चलते अपने बड़े भाई की मौत से जोड़ा था।