ट्रंप ने दी गाली, 'पीडोफाइल प्रोटेक्टर' कहे जाने पर शख्स को दिखाई मिडल फिंगर

एक वीडियो सामने आया है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एक शख्स को गाली देते और मिडल फिंगर दिखाते दिख रहे हैं। वीडियो में शख्स को 'पीडोफाइल प्रोटेक्टर' कहते सुना जा सकता है जो दोषी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन संग ट्रंप के संबंधों के संदर्भ में था। इसके बाद गुस्से में ट्रंप ने उसे 'फ* यू' कहा।