ट्रंप ने द. चीन सागर में US के जेट व हेलीकॉप्टर क्रैश के लिए खराब ईंधन को बताया ज़िम्मेदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रविवार को विमानवाहक पोत से किए गए नियमित संचालन के दौरान एक घंटे में दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलीकॉप्टर और लड़ाकू जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने पर इसके लिए 'खराब ईंधन' को ज़िम्मेदार ठहराया। अमेरिकी नौसेना के अनुसार, सभी नौसैनिक सुरक्षित हैं। ये घटनाएं तब हुईं जब ट्रंप एशिया के दौरे पर थे।