ट्रंप ने दिवाली पर पीएम मोदी से फोन पर की बात, उन्होंने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने X पर लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप...दिवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद...प्रकाश के त्योहार पर...दो महान लोकतंत्र दुनिया को उम्मीद से रोशन करते रहें और...हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहें।" बकौल ट्रंप, उन्होंने ट्रेड पर भी बात की।