अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन के साथ 3 घंटे लंबे पॉडकास्ट इंटरव्यू को शेयर किया है। गौरतलब है, इस चर्चित पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पिछले कार्यकाल में उनके साथ की कई यादों का ज़िक्र किया है।