अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस अगर यूक्रेन युद्ध के लिए तय किए गए 30 दिन के सीज़फायर को नहीं मानता है तो वह उसपर वित्तीय दुष्परिणाम थोप सकते हैं। ट्रंप ने कहा, "मैं वित्तीय रूप से ऐसी चीज़ें कर सकता हूं जो...रूस के लिए बहुत बुरी होंगी...मैं ऐसा करना नहीं चाहता क्योंकि मैं शांति चाहता हूं।"