ट्रंप ने पुतिन के खिलाफ लिया बड़ा ऐक्शन! रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर लगाया बैन
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर बैन लगा दिया है। उन्होंने यह कदम उठाकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चुनौती दी है और रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाया है। ट्रंप ने कहा, "जब भी पुतिन से बात करता हूं...अच्छी बातचीत होती है...लेकिन फिर वह बातचीत आगे ही नहीं बढ़ पाती।"