डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कस्टम्स ऐंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) वन ऐप को बंद कर दिया है। इसके ज़रिए अबतक 9 लाख से अधिक लोगों को कानूनी तौर पर अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति मिली थी। सीबीपी ने नोटिस जारी कर बताया है कि सभी अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए गए हैं।