ट्रंप ने पोस्ट की जिनपिंग के साथ एडिटेड तस्वीर, लोगों ने ढूंढ निकाले असल तस्वीर से 4 अंतर
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग संग एक एडिटेड तस्वीर पोस्ट की है जिसमें लोगों ने मूल तस्वीर से चार अंतर खोजे हैं। मूल तस्वीर में ट्रंप आंखें सिकोड़ते दिख रहे थे और दोनों हाथों में ग्लव्स थे। पीछे खड़े सहयोगी के जूते भी बदले गए। विमान पर बने लाल निशान भी एडिटेड तस्वीर से गायब दिखे।