अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के दो बच्चों हंटर बाइडन और एशली बाइडन की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा खत्म करने का एलान किया है। ट्रंप का आरोप है कि दक्षिण अफ्रीका में छुट्टी मनाने के दौरान हंटर की सुरक्षा में 18 एजेंट तैनात थे जो 'हास्यास्पद' है। वहीं, एशली की सुरक्षा में 13 एजेंट तैनात थे।