अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वैश्विक नेता जब उनसे मिलने आए थे तो उन्होंने उनका रास्ता बदलवा दिया था। ट्रंप ने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि वे लोग वॉशिंगटन में लगे टेंट, सड़कों के गड्ढे या दीवार पर बनी आर्ट देखें। ट्रंप ने राजधानी की सफाई का आदेश दिया है।