अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत को अवैध ड्रग प्रोडक्शन और तस्करी के आरोपी देशों वाली एक लिस्ट में डाल दिया है। 23 देशों की इस लिस्ट में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, कोलंबिया, बोलिविया और वेनेज़ुएला जैसे देश शामिल हैं। हालांकि, लिस्ट से जुड़ी रिपोर्ट में भारत द्वारा ड्रग तस्करी के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों की सराहना की गई है।