अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी पूर्व पत्रकार कुश देसाई को अपना डिप्टी प्रेस सेकेट्री नियुक्त किया है। देसाई इससे पहले रिपब्लिकन नैशनल कन्वेंशन 2024 के लिए कम्यूनिकेशन्स डायरेक्टर और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ आयोवा के डिप्टी कम्यूनिकेशन्स डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। वह रिपब्लिकन नैशनल कमेटी में संचार निदेशक (पेंसिल्वेनिया) भी रह चुके हैं।