ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने के फैसले पर किए साइन

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने के फैसले पर हस्ताक्षर कर दिए। ट्रंप ने इस फैसले पर उस समय हस्ताक्षर किए जब वह अपने आधिकारिक विमान से अमेरिका (मेक्सिको) की खाड़ी पर उड़ान भर रहे थे। ट्रंप सुपर बाउल 59 के लिए न्यू ऑरलियंस जा रहे थे।