ट्रंप ने मार्को रुबियो को बनाया विदेश मंत्री

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के सांसद मार्को रुबियो को देश के विदेश मंत्री के रूप में नामित किया है। उन्होंने इसका एलान करते हुए कहा, "रुबियो हमारे देश के लिए मज़बूत पैरोकार, हमारे सहयोगियों के लिए सच्चे दोस्त और एक निडर नेता हैं जो हमारे विरोधियों के सामने कभी नहीं झुकेंगे।"