ट्रंप ने महिला खेलों में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के खेलने पर लगाया बैन

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को ट्रांसजेंडर खिलाड़यों (विशेषकर ट्रांस वीमेन) के महिलाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने पर प्रतिबंध लगाने वाले कार्यकारी आदेश पर साइन किया। उन्होंने आदेश को लेकर कहा कि करदाताओं के पैसे पाने वाले किसी स्कूल ने पुरुषों को महिला खेलों में हस्तक्षेप करने दिया तो उसकी जांच की जाएगी और फेडरल फंडिंग भी नहीं मिलेगी।