अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को 'तानाशाह' बताया है। ट्रंप ने कहा, "हम रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए रूस से बातचीत कर रहे हैं लेकिन शायद ज़ेलेंस्की चाहते हैं कि युद्ध चलता रहे।" ज़ेलेंस्की का कार्यकाल पिछले साल मई में खत्म होने वाला था लेकिन युद्ध के कारण राष्ट्रपति चुनाव नहीं हो पाया था।