inshorts

ट्रंप ने यूक्रेन को दी नसीहत, कहा- जंग रोकनी है तो 'डोनबास क्षेत्र' का करना होगा बंटवारा

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के 'डोनबास क्षेत्र' को विभाजित कर देना चाहिए जिससे लगभग 4 साल से जारी रूस और यूक्रेन के युद्ध को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "जैसे यह अभी बंटा हुआ है वैसा ही रहने दें...दोनों पक्ष लड़ाई रोकें, घर लौटे और लोगों की जान लेना बंद करें।"