ट्रंप ने लिया यू-टर्न, महंगाई की चिंताओं के बीच 200 से अधिक चीज़ों पर हटाया टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने महंगाई की चिंताओं के बीच बीफ और केला, कॉफी, टमाटर, संतरे, मसाले जैसे कई कृषि उत्पादों व कुछ अन्य चीज़ों पर टैरिफ खत्म करने का आदेश दिया है। वाइट हाउस ने 200 से अधिक वस्तुओं (जिनका घरेलू उत्पादन पर्याप्त मात्रा में नहीं होता) की सूची जारी की है जिन्हें 'रेसिप्रोकल टैरिफ' से बाहर रखा जाएगा।