ट्रंप ने शेयर की अपनी तस्वीर वाले अमेरिकी डॉलर की फोटो
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 100 अमेरिकी डॉलर के नोट की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी फोटो छपी हुई नज़र आ रही है। मार्च में अमेरिकी ट्रेज़री विभाग ने घोषणा की थी कि नए नोटों पर ट्रंप के हस्ताक्षर होंगे। गौरतलब है 165 वर्षों में पहली बार इन नोटों से अमेरिकी कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर हटाए जाएंगे।