ट्रंप ने शेयर की यूएस द्वारा कब्ज़े में लिए गए वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति की पहली तस्वीर
अमेरिका द्वारा वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को कब्ज़े में लिए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मादुरो की पहली तस्वीर ऑनलाइन शेयर की है। यह तस्वीर अमेरिकी युद्धपोत की है। इससे पहले वेनेज़ुएला की उप-राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज़ ने अमेरिका से मादुरो के ज़िंदा होने का सबूत मांगा था।