ट्रंप ने शेयर की यूएस से निर्वासित शख्स के ‘गैंग टैटू’ की तस्वीर, लोगों ने बताया एडिटेड
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर किल्मर अब्रेगो गार्सिया नामक शख्स के हाथों पर हिंसक एमएस-13 गैंग के टैटू वाली तस्वीर ऑनलाइन शेयर की है। ट्रंप द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर कई लोगों ने दावा किया कि तस्वीर एडिटेड है। गौरतलब है कि गार्सिया को पिछले महीने एल-सल्वाडोर निर्वासित किया गया था जिससे विवाद हो गया था।