रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की सरकार ने गुरुवार से कई एजेंसियों के हज़ारों लोगों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया। बकौल रिपोर्ट, पिछले दो सालों में नियुक्त हुए 2,80,000 कर्मचारियों पर निकाले जाने का ज़्यादा खतरा है जो अभी प्रोबेशन पर काम कर रहे हैं। ट्रंप का मानना है कि इससे सरकार पर दबाव कम होगा।