ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी, कहा- अगर बंधकों को नहीं छोड़ा तो अंत तय है
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हमास को बंधकों को रिहा करने की 'आखिरी चेतावनी' जारी की है और कहा, "सभी बंधकों को अभी रिहा करो...जिनकी तुमने हत्या की...उनके शवों को तुरंत लौटाओ।" ट्रंप ने कहा है कि हमास के लिए गाज़ा का नेतृत्व छोड़ने का समय आ गया है और अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसका अंत तय है।