ट्रंप पर गोली चलने के बाद उनकी सलामती के लिए पुतिन ने चर्च में की थी प्रार्थना: अमेरिकी राजदूत

मिडल ईस्ट में अमेरिका के विशेष राजदूत स्टीव विटकॉफ ने खुलासा किया है कि चुनाव अभियान के दौरान जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाई गई थी तब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्थानीय चर्च में ट्रंप की सलामती के लिए प्रार्थना की थी। बकौल विटकॉफ, पुतिन ने एक कलाकार से ट्रंप की तस्वीर बनवाकर उन्हें दी थी।