ट्रंप पर हमलों के बाद सीक्रेट सर्विस ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के लिए बढ़ाई सुरक्षा: रिपोर्ट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। बकौल रिपोर्ट, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर हमलों के बाद पिछले 15-दिन में भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों ने बातचीत की है। खालिस्तान समर्थकों के कारण भी सीक्रेट सर्विस ने आयोजन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई है।