ट्रंप बोले अटलांटिक महासागर का नाम 'ट्रंप महासागर' करो, सुंदर पिचाई ने कहा- नो, नो, नो
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अटलांटिक महासागर का नाम ‘ट्रंप महासागर’ रखने के लिए गूगल मैप्स से बात की थी। ट्रंप के मुताबिक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि महासागर अलग होते हैं, महासागर कई देशों तक फैले होते हैं। इसके बाद ट्रंप ने विचार छोड़ने की बात कही।