ट्रंप-मस्क का आरोप, बाइडन सरकार ने सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में फंसा छोड़ दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक पत्रकार के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा है, "पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन उन्हें वहीं छोड़ना चाहते थे।" इसी सवाल के जवाब पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा, "अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में की गई देरी 'हास्यास्पद' है।"