अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक अफगान महिला पत्रकार उनसे तालिबान को मान्यता देने की उनकी योजनाओं के बारे में सवाल पूछती दिख रही है। इसपर ट्रंप ने कहा, "आपकी आवाज़ अच्छी है और उच्चारण भी बढ़िया है...लेकिन मैं आपके द्वारा बोला गया एक शब्द भी नहीं समझ पा रहा...गुड लक...शांति से रहें।"