ट्रंप से ज़ेलेंस्की की तीखी बहस के बाद यूक्रेन के समर्थन में आए फ्रांस व इटली
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद फ्रांस व इटली समेत कई यूरोपीय देशों ने यूक्रेन का समर्थन किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, "रूस हमलावर है और यूक्रेन पीड़ित है।" इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बातचीत के लिए शिखर सम्मेलन आयोजित करने का आह्वान किया है।