ट्रंप से रिश्ते मज़बूत करने के लिए गोल्फ खेलना सीख रहे हैं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल इनदिनों गोल्फ खेलना सीख रहे हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को पुष्टि की है कि राष्ट्रपति यह तैयारी अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ रिश्ते मज़बूत करने के उद्देश्य से कर रहे हैं। दक्षिण कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यून ने 2016 के बाद गोल्फ कोर्स में वापसी की है।