ट्रंप सरकार ने टैरिफ पर लिया बड़ा फैसला, बुलडोज़र समेत कई प्रोडक्ट्स के घटेंगे दाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कृषि निवेश को बढ़ावा देने के लिए कृषि और औद्योगिक उपकरणों पर लगने वाले आयात शुल्क को 10% घटा दिया है। अब शुल्क 25% से घटकर 15% रह गया है और यह राहत अगले साल के अंत तक लागू रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैरिफ घटने से कम्बाइन, हार्वेस्टर, बुलडोज़र, फोर्कलिफ्ट जैसी मशीनरी के दाम घटेंगे।