ट्रंप सरकार में इंटेलिजेंस डायरेक्टर होंगी भारतीय मूल की तुलसी गबार्ड
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारतीय मूल की तुलसी गबार्ड को 'डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (डीएनआई)' नियुक्त किया है। तुलसी को 'प्राउड-रिपब्लिकन' बताते हुए ट्रंप ने लिखा, "मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व सांसद व लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड डीएनआई के रूप में सेवा देंगी। मुझे भरोसा है कि तुलसी हमें गौरवान्वित करेंगी।"