आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि टैरिफ और व्यापार नीति की मौजूदा अनिश्चितताएं बाहरी मांग को प्रभावित करेंगी। उन्होंने कहा, "जीएसटी को सरल बनाने समेत कई विकास-प्रेरक संरचनात्मक सुधारों के कार्यान्वयन से...(जिनमें से कई की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को की थी)...बाहरी चुनौतियों के कुछ प्रतिकूल प्रभावों की भरपाई होने की उम्मीद है।"